Breaking

इटली दौरे पर PM मोदी का भव्य स्वागत, मेलोनी ने कहा- Welcome My Friend

PM Modi Italy Visit: यूरोप के पांच देशों की अपनी अहम यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम इटली की राजधानी रोम पहुंच गए। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के विशेष आमंत्रण पर हो रहा यह दौरा कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

PM मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली सेल्फी

पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ एक नई सेल्फी साझा करते हुए लिखा, “रोम में स्वागत है मेरे दोस्त!” देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

इससे पहले भी दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। साल 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान मेलोनी की “Good friends at COP28” वाली सेल्फी और 2024 में इटली के अपुलिया में G7 समिट के दौरान “मेलोडी टीम की तरफ से हैलो” वीडियो ने वैश्विक स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इटली में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

इटली में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रवासी भारतीयों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्हें वाराणसी के घाटों की झलक दिखाने वाली एक खास पेंटिंग भी भेंट की गई।

पीएम मोदी का यह दौरा रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटारेला से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बड़े उद्योगपतियों के साथ भी बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जहां वह वैश्विक खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, साल 2023 के बाद से पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच यह आठवीं मुलाकात होगी, जो दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों का संकेत मानी जा रही है।

मार्च 2023 में मेलोनी की भारत यात्रा और जी-20 सम्मेलन में उनकी भागीदारी के बाद भारत और इटली के रिश्तों में नई मजबूती देखने को मिली है। अब दोनों देश “संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29” के तहत रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नए क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं।

व्यापारिक संबंधों की बात करें तो यूरोपीय संघ में इटली भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। साल 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 14.25 बिलियन यूरो यानी लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। अब दोनों देशों ने वर्ष 2029 तक इसे बढ़ाकर 20 बिलियन यूरो तक ले जाने का लक्ष्य तय किया है।

ये भी पढ़ें: Rashifal 20 May 2026: करियर और प्रेम में किसका दिन रहेगा शानदार, पढ़ें आज का राशिफल

Deepika Gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago