देश

PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना, बोले- ‘रणनीतिक साझेदारी को मिलेंगे नए लक्ष्य’

PM Modi visit Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 2 दिवसीय यात्रा के लिए इजराइल रवाना हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि वे अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली मुलाकातों के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा इस मुलाकात का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

पीएम मोदी ने 2017 में की थी इज़रायल यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार और गुरुवार को इजराइल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे और एक नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि 2017 में इजराइल की यात्रा के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी, जिसने रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए रास्ते खोले थे।

विदेश मंत्रालय का आया बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा था कि प्रधानमंत्री की इजराइल की दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और समय से चले आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, "यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों को पुनर्गठित करने का अवसर प्रदान करेगी।"

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का दो दिवसीय इजराइल दौरा, क्यों खौफ में हैं पाकिस्तान-चीन, नेतन्याहू के बयान से दुनिया में मचा हड़कंप

Anamika Anand

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago