राजस्थान

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा: 1.08 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं का तोहफा

PM Modi Rajasthan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 सितंबर) राजस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास योजनाओं की सौगात देने जा रहे है। ये योजनाएं ऊर्जा, जल संसाधन, परिवहन, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नई दिशा देने वाली मानी जा रही हैं। उनका यह दौरा राजस्थान के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की रफ्तार तेज करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं

प्रधानमंत्री ने बांसवाड़ा जिले में 2,800 मेगावाट क्षमता वाले माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग ₹42,000 करोड़ होगी। इसके साथ ही बीकानेर में 590 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना और जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, सिरोही और बीकानेर को जोड़ने वाली 15.5 गीगावाट क्षमता की पावर ट्रांसमिशन लाइन की भी नींव रखी।

युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा

इस अवसर पर PM मोदी ने 15,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। रोजगार उपलब्ध कराने की यह पहल युवाओं के आत्मनिर्भर बनने और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ेराजस्थान के सीएम ने बांटी ई-साइकिल, बालिकाओं के सपनों को दी नई उड़ान

राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन

राजस्थान (PM Modi Rajasthan Visit) वासियों के लिए यह दौरा एक ऐतिहासिक पल साबित होगा, क्योंकि ऊर्जा उत्पादन से लेकर रोजगार सृजन तक अनेक क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन योजनाओं से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में राजस्थान राष्ट्रीय ऊर्जा हब के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

32 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago