मोदी ने जनता का धन्यवाद किया
BMC election Result 2026: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन के एजेंडो की तारीफ करते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता को एनडीए को जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, "विभिन्न महानगरपालिका चुनावों के परिणाम यह दिखाते हैं कि महाराष्ट्र की जनता के साथ एनडीए का संबंध और अधिक मजबूत हुआ है। हमारे अनुभव और विकास की दृष्टि ने जनता के मन को भाया है। महाराष्ट्र की समस्त जनता के प्रति मैं मन से आभार व्यक्त करता हूं। यह फैसला प्रगति को और गति देने वाला, राज्य से जुड़े गौरवशाली संस्कृति का उत्सव मनाने वाला है। "
बीजेपी की महायुति ने जीत का झंडा बुलंद किया है। मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिका के चुनाव में महायुति 25 पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने स्व. विलासराव देशमुख के लातूर मनपा पर जीत हासिल की है। वहीं, बीएमसी की 227 सीटों पर बीजेपी गठबंधन ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की है।
महानगरपालिका के चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने कई निकायों में गठबंधन कर चुनाव लड़ा। तो कहीं पर एक दूसरे को चुनौती दी। कई निकायों पर बीजेपी, शिंदे और अजित पवार की पार्टी गठबंधन सत्ता में आ रही है जबकि कुछ में कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार पवार को साथ लेकर सत्ता में आ सकती है। लेकिन उनके लिए सत्ता हासिल करने में बीजेपी सबसे बड़ी दीवार बनकर सामने आएगी।
गांव से लेकर शहरों तक के स्थानीय चुनाव में बीजेपी अब महाराष्ट्र के भीतर वो धुरी बन चुकी है। दरअसल, महाराष्ट्र के लोकल में भी बीजेपी ही वोकल है ये साफ हो गया है क्योंकि बीजेपी ने एक साथ बड़े-बड़े राजनीतिक घरानों के गढ़ को ढहा दिया है। सहकारी से सरकारी तक फॉर्मूले पर चलने वाला पवार परिवार एक होकर भी अपने किलों को बचाने में नाकाम रहा है। मराठी मानुष और हिंदू स्वाभिमान के मंत्र से चलने से वाला ठाकरे परिवार भी एक होकर अपने गढ़ को बीजेपी के आगे बचा नहीं पाया।
इस जीते के साथ बीजेपी को भविष्य की राजनीति में लाभ मिलेगा। बीएमसी के परिणाम मनोवैज्ञानिक असर पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों के आगामी चुनावों तक पहुंचेगा। फिलहाल इतना तय है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने यह संदेश दे दिया है कि उसके खिलाफ बनाए गए प्रयोग चाहे वे गठबंधन के हों या वैचारिक समझौतों के, अब आसानी से सफल नहीं होंगे। हिंदुत्व, विकास और मजबूत नेतृत्व के त्रिकोण के साथ बीजेपी ने महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…