दिल्ली/NCR

प्रधानमंत्री मोदी का हेल्थ अलर्ट : मोटापे से बचने के लिए PM ने दी इस चीज का सेवन कम करने की सलाह

PM Modi on Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। देश इस समय 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है, लेकिन पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या मोटापे की ओर लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि मोटापा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि पूरे देश के लिए एक संकट बनता जा रहा है। भारत में मोटापा आजकल आम हो गया है। गंभीर बीमारियों के कारण को अगर समय रहते नहीं रोका गया तो ये जानलेवा हो सकता है।

जानिए प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोटापे की समस्या दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2022 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया में हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की चपेट में है और 1990 के बाद से वयस्कों में मोटापे की दर दोगुनी से अधिक हो चुकी है। भारत की स्थिति भी चिंताजनक है देश में हर तीसरा व्यक्ति अब मोटापे से प्रभावित है। उन्होंने आगाह किया कि बढ़ता वजन हमारे शरीर पर कई तरह से असर डालता है। मोटापा दिल से जुड़ी बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हड्डियों की समस्या और थायरॉयड जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा, “अगर हमें एक स्वस्थ भारत बनाना है, तो हमें अपने वजन पर नियंत्रण रखना होगा और इसके लिए जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है।”

वजन बढ़ाता है बल्कि हृदय रोग

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने खास तौर पर खाने में तेल के इस्तेमाल को नियंत्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग अपनी रोज़मर्रा की डाइट में तेल का इस्तेमाल कम से कम 10 प्रतिशत घटाएं। उन्होंने यह भी बताया कि तेल में मौजूद कैलोरी और फैट वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसकी मात्रा नियंत्रित रखना जरूरी है। उन्होंने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स के खतरों पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी के अनुसार, इनमें अधिक मात्रा में अनहेल्दी फैट और तेल पाया जाता है, जो न केवल वजन बढ़ाता है बल्कि हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल और टाइप-2 मधुमेह के जोखिम को भी बढ़ा देता है।

स्वस्थ्य भारत मिशन की तरफ कदम

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि मोटापे के खिलाफ एक जन आंदोलन की तरह काम करें। उन्होंने कहा, “अगर हर व्यक्ति छोटे-छोटे बदलाव करेगा—जैसे तेल की मात्रा कम करना, नियमित व्यायाम करना, और संतुलित आहार लेना—तो हम मिलकर इस चुनौती को हर सकते हैं।” स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि मोटापे को नियंत्रित करने के लिए कैलोरी इनटेक पर ध्यान देना, ताज़ी सब्ज़ियों और फलों का सेवन बढ़ाना, और रोजाना कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करना बेहद जरूरी है। पीएम मोदी का यह संदेश ऐसे समय आया है जब भारत आर्थिक और तकनीकी विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां भी चिंता का विषय बन रही हैं। उनका यह आह्वान न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुधारने की दिशा में है, बल्कि एक स्वस्थ राष्ट्र(PM Modi on Independence Day) के निर्माण का संकल्प भी है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

23 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

47 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago