PNG कनेक्शन का नया सिस्टम
PNG Connection: देश में बढ़ते LPG संकट के बीच अब एक बड़ा बदलाव तेजी से आकार ले रहा है। मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई पर असर के कारण जहां सिलेंडर की कमी महसूस की जा रही है, वहीं अब सरकार और गैस कंपनियां PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा देने में जुट गई हैं। खास बात ये है कि अब PNG कनेक्शन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान और पूरी तरह डिजिटल हो गया है।
अब आपको गैस कनेक्शन के लिए लंबी लाइनों या ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। देशभर में अलग-अलग गैस कंपनियों ने अपने मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं, जिनके जरिए आप-
• नया PNG कनेक्शन अप्लाई कर सकते हैं
• आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं
• बिल देख और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
• शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं
यानी पूरी प्रक्रिया अब आपके मोबाइल पर सिमट गई है।
अगर आप PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपके इलाके में कौन सी कंपनी सेवा दे रही है।
• GAIL Gas- SAHAJ / GAIL PNG (यूपी, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक समेत कई राज्य)
• Indraprastha Gas Limited (IGL)- IGL Connect (दिल्ली-NCR, नोएडा, गुरुग्राम आदि)
• Gujarat Gas Ltd- Gujarat Gas App (अहमदाबाद, सूरत, राजकोट)
• Adani Total Gas- My AdaniGas (कई राज्यों के शहर)
• Mahanagar Gas Ltd (MGL)- MGL Consumer (मुंबई, ठाणे, रायगढ़)
• Indian Oil / IOAGPL- IndianOil PNG (करीब 21 राज्यों में)
• Haryana City Gas- HCG Connect (हरियाणा के कई जिले)
• NEGDCL- पूर्वोत्तर भारत के शहर
PNG कनेक्शन लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
इसके बाद कंपनी की टीम आपके घर आकर पाइपलाइन कनेक्शन, मीटर और स्टोव सेटअप कर देती है।
• 24×7 गैस सप्लाई, सिलेंडर खत्म होने की चिंता खत्म
• इस्तेमाल के हिसाब से बिल, बिजली की तरह
• ज्यादा सुरक्षित, लीकेज का खतरा कम
• एक ही कनेक्शन से कुकिंग, गीजर और हीटिंग संभव
कई शहरों में अब यह नियम लागू करने की तैयारी है कि जिन घरों में PNG कनेक्शन होगा, वहां LPG सिलेंडर की जरूरत नहीं होगी। यानी धीरे-धीरे लोगों को पूरी तरह इस नए सिस्टम पर शिफ्ट होना पड़ सकता है।
डिजिटल प्रोसेस, आसान कनेक्शन और लगातार सप्लाई के चलते PNG तेजी से भारत की नई कुकिंग टेक्नोलॉजी बनता जा रहा है। अगर आपके इलाके में यह सुविधा शुरू हो चुकी है, तो आने वाले समय में यही आपकी रसोई का मुख्य ईंधन बनने वाला है।
ये भी पढ़ें: पैसे के बदले शांति! कतर-ईरान समझौते के 3 बड़े असर, सीक्रेट डील से थमा हमला?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…