लाइफस्टाइल

घर का मंदिर रहता है बिखरा-बिखरा? इन 6 तरीकों से मिनटों में करें पूजा घर ऑर्गेनाइज

Pooja Ghar Organization: घर के मंदिर में पूजा का सामान इधर-उधर बिखरा रहे तो न सिर्फ मंदिर गंदा दिखाई देता है, बल्कि रोजाना पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें ढूंढने में भी समय लगता है। कपूर, धूपबत्ती, पूजा के कपड़े, हवन सामग्री और बर्तनों को सही तरीके से रखने से पूजा घर को साफ और व्यवस्थित रखा जा सकता है। अगर आपके घर का मंदिर भी अक्सर बिखरा रहता है, तो इन आसान तरीकों से आप पूजा के सामान को व्यवस्थित कर सकते हैं।

छोटी चीजों के लिए रखें अलग बॉक्स

कपूर, लौंग और रुई की बत्ती जैसी छोटी-छोटी चीजें अक्सर इधर-उधर हो जाती हैं। इन्हें एक साफ डिब्बी में अलग-अलग रखें। इसके लिए मसाला दानी जैसी छोटी डिब्बी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सामान आसानी से मिल जाएगा और कैबिनेट भी व्यवस्थित रहेगा।

पूजा के कपड़े और पोशाक टोकरी में रखें

भगवान की पोशाक और पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों के लिए अलग टोकरी या बकेट रखें। मंदिर की साफ-सफाई के कपड़े भी इसमें अलग रखे जा सकते हैं। इससे कपड़े इधर-उधर नहीं फैलेंगे और सभी सामान एक ही जगह मिल जाएगा।

धूप-अगरबत्ती को एक साथ रखें

धूप, अगरबत्ती और रुई की बत्ती रखने के लिए खाली प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक जैसी चीजें एक साथ रखने से जरूरत के समय उन्हें ढूंढना आसान होता है। धूप और अगरबत्ती को नमी से दूर रखना भी जरूरी है, ताकि उनकी खुशबू और क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहे।

हवन सामग्री के लिए अलग डिब्बा

हवन सामग्री में कई तरह की चीजें होती हैं। इन्हें बाकी पूजा के सामान के साथ रखने से कैबिनेट जल्दी बिखर सकता है। इसलिए हवन सामग्री के लिए अलग एयरटाइट या ढक्कन वाला डिब्बा रखें। इससे जरूरत के समय पूरा सामान एक ही जगह मिल जाएगा।

पूजा की थाली और बर्तन एक जगह रखें

पूजा की थाली, कटोरी, घंटी और छोटे बर्तनों को अलग-अलग रखने के बजाय एक शेल्फ या ट्रे में रखें। रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान आसानी से पहुंचने वाली जगह पर रखें, जबकि कभी-कभी इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को कैबिनेट के अंदर रखा जा सकता है।

इससे रोज की पूजा के समय सामान निकालने और वापस रखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

पुराने और खराब सामान को हटाते रहें

पूजा घर को व्यवस्थित रखने के लिए सिर्फ सामान को जमाना ही काफी नहीं है। समय-समय पर पुराने फूल, खाली अगरबत्ती के पैकेट, टूटे डिब्बे और बेकार हो चुके सामान को हटाते रहें। इन गैरजरूरी चीजों के हटने से मंदिर में सामान जमा नहीं होगा और उसकी सफाई करना भी आसान रहेगा।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/trump-india-china-russia-oil-100-percent-tariff-bill/

Lavanya Dayal

Recent Posts

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

5 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

31 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

55 minutes ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago

AIIMS नहीं, MCD अस्पताल का ‘चमत्कार’! 83 दिन मौत से जंग, बच्ची को ऐसे म‍िली नई जिंदगी

GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…

12 hours ago