Premanand Maharaj Virat Anushka visit
Premanand Maharaj Virat Anushka visit: वृंदावन में कथावाचक प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए फिल्मी सितारों का आना-जाना लगा रहता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की चर्चित जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर उनके दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया।
हाल ही में दोनों दिल्ली पहुंचे थे, जहां विराट कोहली की टीम का आईपीएल मुकाबला होना है। मैच से पहले कपल ने वृंदावन जाकर भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होने का निर्णय लिया। इस दौरान वे प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में आम श्रद्धालुओं के साथ बैठे दिखाई दिए। प्रवचन समाप्त होने के बाद दोनों को वहां से निकलते हुए भी देखा गया।
विराट और अनुष्का पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन आ चुके हैं। साल 2025 में उन्होंने करीब तीन बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। एक बार वे अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ भी पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में भी वे यहां आए थे, जबकि अप्रैल में यह उनका दूसरा दौरा माना जा रहा है।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं, ताकि बच्चों को सामान्य माहौल मिल सके। हालांकि, जब भी विराट भारत में क्रिकेट खेलने आते हैं, अनुष्का भी उनके साथ नजर आती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में सीमित प्रोजेक्ट्स किए हैं और एक प्रोडक्शन फिल्म में कैमियो किया था। इसके अलावा वे भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक पर काम कर चुकी हैं, जिसकी रिलीज का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि वे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की एक पैन-इंडिया फिल्म में नजर आ सकती हैं, हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा हिंसा केस में पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…