Vijayadashami 2025
Vijayadashami 2025: देशभर में 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया और समाज में सत्य, धर्म, न्याय और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का त्योहार हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग करने और संघर्ष व शौर्य जैसी सकारात्मक प्रवृत्तियों को अपनाने का संदेश देता है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी कामना है कि यह पर्व हमें एक ऐसे समाज और देश के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जहां सभी लोग न्याय, समानता और सद्भाव के साथ मिलकर जीवन में आगे बढ़ते रहें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी की बधाई देते हुए लिखा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने लिखा, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है और हमें सत्य, धर्म और साहस के स्थायी मूल्यों की याद दिलाता है। यह हम सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करने, न्याय को बनाए रखने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कामना है कि विजयादशमी सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लाए और देश की सेवा के लिए हमारे संकल्प को और मजबूत करे।”
ये भी पढ़े : विजयादशमी पर मोहन भागवत बोले -‘पहलगाम ने सिखाया, देश की सुरक्षा में सतर्क और समर्थ रहना जरूरी
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…