MPSC Students Protest: पुणे में 11 दिनों से जारी MPSC छात्रों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया। देर रात मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने आंदोलनकारी छात्रों और विधायक रोहित पवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार को छुट्टी पर भेजने के फैसले की जानकारी दी।
जांच के बाद होगा आगे का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार को पद से हटाने के बजाय छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय का पुणे में आंदोलन कर रहे छात्रों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और करीब 11 दिनों से जारी आंदोलन वापस लेने की घोषणा की। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर भीमनवार के इस्तीफे की मांग की थी। अब उनके खिलाफ मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और निष्कर्षों के आधार पर राज्य सरकार आगे का फैसला लेगी। फिलहाल, भीमनवार को पद से हटाया नहीं गया है और जांच पूरी होने तक वह छुट्टी पर रहेंगे।
कौन हैं विवेक भीमनवार?
2009 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी विवेक भीमनवार जनवरी 2026 में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने उनके इस्तीफे की मांग की और करीब 11 दिन आंदोलन किया। इसके बाद सरकार ने उच्चस्तरीय जांच का फैसला लिया है। जांच पूरी होने तक भीमनवार छुट्टी पर रहेंगे।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में पिता की मौत को छिपाकर बेटी ने 4 साल तक फ्रीज़र में रखा शव, दुर्गंध के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया

