Breaking

स्कूलों में टीचर्स की कमी पर AAP विधायक ने उठाई आवाज, पार्टी ने कुछ ही देर में किया सस्पेंड

Sukhveer Singh Maiserkhana Suspended: पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाने पर आम आदमी पार्टी के विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को पार्टी ने निलंबित कर दिया। मौर से विधायक मैसरखाना ने 3 अक्टूबर को एक वीडियो के जरिए अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और इस मुद्दे पर शिकायतों का समाधान नहीं होने की बात कही थी। इसके कुछ ही घंटों बाद AAP ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

शिक्षकों की कमी पर विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

बठिंडा जिले की मौर विधानसभा सीट से AAP विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। विधायक ने पंजाब में स्कूली शिक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सरकार की उपलब्धियों के दावों और स्कूलों की जमीनी स्थिति में काफी अंतर है।

‘स्कूलों में शिक्षक नहीं होंगे तो वोट कैसे मांगेंगे?’

AAP विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना ने कहा कि वह लगातार सरकार और पार्टी नेतृत्व से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की अपील करते रहे, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने भी यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। मैसरखाना ने सवाल किया कि अगर सरकार सरकारी स्कूलों की स्थिति नहीं सुधार पाती है तो चुनाव के समय वह जनता के बीच जाकर वोट कैसे मांगेगी।

नाराजगी के बाद AAP विधायक सस्पेंड, BJP ने सरकार पर साधा निशाना

सुखवीर सिंह मैसरखाना ने कहा कि उन्हें पता है कि आगामी चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, लेकिन वह लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मैसरखाना ने सवाल किया कि आखिर वह कहां गलत हैं और आशंका जताई कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। विधायक के बयान के बाद AAP पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने की घोषणा की। वहीं, प्रदेश बीजेपी ने मैसरखाना के बयान का हवाला देते हुए पंजाब सरकार के ‘शिक्षा क्रांति’ के दावे पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के जलालाबाद थाने में देर रात हुआ धमाका, सुखबीर बादल ने AAP सरकार को घेरा

Sunil Gupta

Recent Posts

Indira Ekadashi 2026: क्या इंदिरा एकादशी का व्रत पितरों को दिलाता है मुक्ति? जानें धार्मिक मान्यता

Indira Ekadashi 2026 Date: पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी का हिंदू धर्म…

1 hour ago

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव: प्रचार का आज आखिरी दिन, वोटरों को साधने में जुटे BJP-कांग्रेस समेत सभी दल

Nandigram Rejinagar Bypolls: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए…

2 hours ago

Shardiya Navratri 2026: माता की चौकी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है।…

2 hours ago

भारत ने मार गिराया था अपना सैटेलाइट, अमेरिका भी रह गया था हैरान; पूर्व खुफिया अधिकारी का खुलासा

Mission Shakti: भारत के मिशन शक्ति परीक्षण ने मार्च 2019 में पूरी दुनिया का ध्यान…

3 hours ago

शेखर सुमन के शो में PM मोदी बने संजय दत्त, ‘देश में शांति…’ वाला बयान से घिरे

Sanjay Dutt Peace Statement: अभिनेता संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के शो ‘शेखर…

3 hours ago