दिल्ली/NCR

इंडिया गेट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; पुलिस ने सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया

AAP Protest: दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट के पास आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके छात्र संगठन 'ASAP' के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को बीच सड़क पर घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। AAP कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इंडिया गेट पर बसों को घेरकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब AAP कार्यकर्ता उन बसों पर चढ़ गए, जिनमें हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने बसों को बीच सड़क पर रोककर आगे बढ़ने से बाधित किया। इस दौरान उन्होंने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाए। हालात को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया।

जंतर-मंतर पर भी जारी है प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन जारी है। यहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। AAP नेता सौरभ भारद्वाज को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

AAP और उसके छात्र संगठन के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को ले जा रही बसों को घेरने से स्थिति ने और तूल पकड़ लिया। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच प्रदर्शन जारी रहा।

ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया ने किया ऐसा मिसाइल परीक्षण, जापान-साउथ कोरिया की बढ़ी टेंशन, किम जोंग-उन ने दी चेतावनी

Lavanya Dayal

Recent Posts

‘अमेरिका ने खुद चुना अलग रास्ता’, म्यूनिख में बोले एस. जयशंकर, बताया कैसे बदल रही दुनिया

S Jaishankar Munich Conference: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जर्मनी में आयोजित 62वें म्यूनिख सिक्योरिटी…

35 minutes ago

फिरोजाबाद की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, जहरीले धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल

Firozabad Factory Fire: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्थित उरमुरा नौशेरा में रविवार…

1 hour ago

‘दृश्यम’ देखकर पिता की हत्या की साजिश, 2000 KM दूर से आया बेटा; मोबाइल ने खोल दिया राज

Samastipur Father Murder Case: बिहार के समस्तीपुर में एक बेटे ने फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित…

1 hour ago

बेंगलुरु ट्रैफिक ने AR रहमान को भी नहीं बख्शा, सड़क पर दिखा खास फैन मोमेंट

AR Rahman Bengaluru Traffic: मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने 3 अक्टूबर को बेंगलुरु में अपने…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में UCC और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून, शुभेंदु अधिकारी ने बताया प्लान

West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में अगले छह महीने…

3 hours ago

स्कूलों में टीचर्स की कमी पर AAP विधायक ने उठाई आवाज, पार्टी ने कुछ ही देर में किया सस्पेंड

Sukhveer Singh Maiserkhana Suspended: पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाने…

5 hours ago