Parvinder Jhota murder Punjab bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद है। सुबह 6 बजे से शुरू हुए बंद को कई राजनीतिक दलों, किसान-मजदूर संगठनों, व्यापारिक संघों और अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। राज्य के कई जिलों में इसका असर बाजारों और जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। बंद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है, जबकि एंबुलेंस समेत सभी आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट दी गई है।
पंजाब बंद का असर स्कूलों और सार्वजनिक परिवहन पर भी देखने को मिल रहा है। स्कूल वैन ऑपरेटर एसोसिएशन के समर्थन के बाद मानसा और बठिंडा समेत कई इलाकों में ज्यादातर स्कूल बंद हैं। बठिंडा बस स्टैंड पर निजी बसों का संचालन पूरी तरह ठप है, जबकि पंजाब रोडवेज की इक्का-दुक्का बसें ही चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रोडवेज चालकों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ते में वाहन रोके जाने की आशंका के चलते बसें नहीं चलाई जा रहीं। वहीं, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी डिपो के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पंजाब बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जालंधर में शिरोमणि अकाली दल सुबह 10 बजे गुरु नानक मिशन चौक पर धरना देगा, जबकि भाजपा ने भी बंद का समर्थन किया है। जलालाबाद में बाजार दोपहर 1 बजे तक बंद रहेंगे और केमिस्ट की दुकानें सुबह 11 बजे के बाद खुलेंगी। अबोहर में सुबह 10 बजे बाजार नंबर 12 के मुख्य चौक पर धरना दिया जाएगा। वहीं, अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी गोल्डन गेट पर पंजाब सरकार का पुतला फूंकेगी, जबकि बटाला में किसान-मजदूर संगठन बाजार बंद करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले SAD और BJP गठबंधन पर आया हरसिमरत कौर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…
CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज…
Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…
Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…
Vishvajit More U23 World Wrestling Championships: भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने अंडर-23 विश्व कुश्ती…
Varanasi Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक जोरदार धमाके से…