Punjabi singer murder case: लुधियाना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 29 वर्षीय सिंगर का शव 19 मई की सुबह नीलो नहर से बरामद हुआ, जिससे पहले उन्हें 6 दिन पहले गनपॉइंट पर अगवा किए जाने की बात सामने आई थी। परिवार का आरोप है कि मोगा का रहने वाला एक युवक उन पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी कनाडा फरार हो गया, जो नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और हत्या के बाद उसी रास्ते वापस भाग निकला।
इंदर कौर और आरोपी की पहचान करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती रही, लेकिन बाद में जब इंदर को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उन्होंने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में रंजिश पनप गई। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
इंदर कौर ने 13 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह ब्राउन शर्ट पहने और बैग थामे नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में वह नजरें झुकाए हुए पोज देती दिखीं, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। अब उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में शोक की लहर है। यूजर्स लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिससे पूरा सोशल मीडिया माहौल गमगीन हो गया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…