Donald Trump
Donald Trump: कुछ ही घंटे पहले अमेरिका ने भारत पर 25% आयात टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी का ऐलान किया था। लेकिन इसके बाद अचानक ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक नए तेल समझौते की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कहा “कौन जाने, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल भी बेचे।” उन्होंने आगे बताया कि इस समझौते को आगे बढ़ाने के लिए एक तेल कंपनी का चयन किया जा रहा हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका और पाकिस्तान ने एक समझौते को फाइनल कर लिया है, जिसके तहत दोनों देश पाकिस्तान में मौजूद विशाल तेल भंडारों का विकास करेंगे। इस साझेदारी के लिए एक अमेरिकी तेल कंपनी चुनी जाएगी, ताकि पाकिस्तान के तेल भंडारों का औद्योगिक स्तर पर दोहन हो सके।
यह घोषणा उसी दिन की गई थी जब ट्रम्प ने भारत पर 1 अगस्त से प्रभावी 25% टैरिफ लगने की बात कही थी। उन्होंने भारत पर रूस से हथियार और तेल खरीदने का आरोप लगाया था। भारत के साथ जारी बातचीत के बावजूद ट्रंप ने नयी दिशा में कदम बढ़ाया, जिसमें पाकिस्तान को प्रभावी रणनीतिक सहयोगी बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े: BSNL अगस्त में लाएगा नया धमाका, क्या लॉन्च होगा 5G सर्विस? निजी कंपनियों की बढ़ी टेंशन
भारत के लिए यह कदम निश्चित रूप से एक चुनौती बन सकता है, क्योंकि ट्रंप की घोषणा ने एक नए व्यापार समीकरण की शुरुआत की है। इस डील से पाकिस्तान को वैश्विक निवेश आकर्षित करने का अवसर मिल सकता है, साथ ही अमेरिका पाकिस्तान को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखना शुरू कर सकता है।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…