Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा बेहद गंभीर है और वे इस पर जिम्मेदारी के साथ बोल रहे हैं। राहुल ने दावा किया कि उनके पास इस धांधली के सबूत मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि यह खुलासा सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा, ”सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह युवाओं को यह दिखाने की दिशा में एक कदम है कि चुनावों में कैसे धांधली की जा रही है।”
राहुल ने कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 6018 वोट हटाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक बूथ लेवल अधिकारी ने पाया कि उसके चाचा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। जांच में सामने आया कि वोट हटाने वाला आवेदन उसके पड़ोसी के नाम से दाखिल हुआ था, लेकिन न तो पड़ोसी को और न ही मतदाता को इसकी जानकारी थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी तरीके से आवेदन किए गए। ये आवेदन किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर के जरिए ऑटोमैटिक दाखिल किए गए। इसके लिए अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया।
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं और उन ताकतों को बचा रहे हैं, जिन्होंने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है। राहुल ने कहा कि जब छोटी सी गलती होती है तो चोरी सामने आ जाती है, वरना पूरी प्रक्रिया हाईजैक कर ली जाती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…