Rahul Gandhi Acquitted: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सोमवार को सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत से बड़ी राहत मिली। अदालत ने एक आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें बरी कर दिया। इस फैसले के साथ ही राहुल गांधी को मामले में राहत मिली है। वह इसी मामले में पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे, जहां उनके काफिले की गाड़ियां भी टकरा गई थीं।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- सत्यमेव जयते
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जिला अदालत ने राहुल गांधी को बरी कर दिया है। उन्होंने इसे ‘सत्यमेव जयते’ कहा।
यूपी कांग्रेस ने बताया सत्य की जीत
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में बरी किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मानहानि मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी बरी, सत्य की जीत हुई।”
अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में बरी कर दिया है। यह मामला बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से जुड़ा था। इस मामले में अदालत के फैसले से राहुल गांधी को राहत मिली है। वह सोमवार को इसी मामले में पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में हुई टक्कर, मानहानि केस में पेशी के लिए जा रहे थे सुल्तानपुर

