Rahul Gandhi's allegation
Rahul Gandhi's allegation : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरा चुनाव चोरी किया गया और नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास इस बात के बहुत सारे सबूत हैं और पार्टी अब धीरे-धीरे इन सबूतों को सामने लाएगी।उन्होंने कहा कि हम भारत के युवाओं को दिखाएंगे कि भाजपा वोट चोरी करती है। हरियाणा का चुनाव असली चुनाव नहीं था, वहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में करीब 25 लाख फर्जी नाम जोड़े गए थे और चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद की, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।
राहुल गांधी ने कहा कि उनके लगाए गए आरोपों पर अब तक चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया है, जबकि भाजपा लगातार आयोग का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके आरोपों को गलत साबित नहीं कर पा रही है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि देश में संविधान पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा- संविधान कहता है – एक आदमी, एक वोट। लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं हुआ। वहां एक ही व्यक्ति के कई वोट दर्ज थे। कुछ लोगों के नाम पर एक ही बूथ में कई वोट डाले गए।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसा ही काम बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहे हैं।
भाजपा ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक नाकामी छिपाने के लिए लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…