उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों में हुई टक्कर, मानहानि केस में पेशी के लिए जा रहे थे सुल्तानपुर

Rahul Gandhi Convoy Accident: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं। गाड़ियों की टक्कर में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी सुल्तानपुर जा रहे थे, जहां उन्हें विशेष सांसद-विधायक अदालत में पेश होना है।

जानवर के अचानक सामने आने से हुआ हादसा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा किलोमीटर संख्या 91 के पास, सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी का काफिला सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी रास्ते में अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के लिए आगे चल रहे वाहन को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में वाहनों पर सवार कुछ लोग घायल हो गए।

काफिले में शामिल कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया

एआईसीसी के उत्तर प्रदेश प्रभारी अब्दुल हनन ने बताया कि वह भी राहुल गांधी के काफिले में शामिल थे। उनके मुताबिक, काफिले में कई गाड़ियां थीं। अचानक एक वाहन रुक गया, जिससे पीछे आ रही कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दौरान एक एंबुलेंस भी हादसे की चपेट में आ गई।

मानहानि मामले में फैसले के लिए पेशी

दरअसल, यह मामला साल 2018 में बीजेपी के तत्कालीन अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर एक स्थानीय बीजेपी नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था।  राहुल गांधी इस मामले में 26 अक्टूबर को कोर्ट में चौथी बार व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। अब कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाएगा।

ये भी पढ़ें: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Sunil Gupta

Recent Posts

SIR पर ज्ञानेश कुमार ने अकेले नहीं लिया फैसला, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Election Commission SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर मतदाता सूची की…

55 minutes ago

चीन के ‘वाटर बम’ के जवाब में भारत बना रहा सियांग डैम, प्रोटेस्ट क्यों कर रहे अरुणाचल के Gen-Z

Siang Dam: अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट का सियांग बांध भारत की जल सुरक्षा…

1 hour ago

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव पर्यवेक्षक हटाए गए, BJP के बागी नेता की शिकायत पर एक्शन

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद…

2 hours ago

अमेरिका-चीन के बीच संतुलन और BRICS में साझेदारी, लूला की जीत भारत के लिए क्यों अहम

Lula Victory: ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर चौथे कार्यकाल…

3 hours ago

ईरान युद्ध के बीच UAE के तट पर फैला तेल, काला पड़ा समुद्र का पानी

UAE Oil Spill: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास तेल का रिसाव लगातार…

3 hours ago

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ट्रोलिंग के खिलाफ उठाया कदम, साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Cyber Crime Complaint: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी…

3 hours ago