Rahul Gandhi Education System Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा और टेस्टिंग व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे छात्रों से माफी मांगने की अपील की। साथ ही, छात्रों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की।
राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश की एजुकेशन सिस्टम लगभग खत्म हो चुकी है और छात्र जो शिकायतें उठा रहे हैं, उनमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है और सरकार के सामने कई प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है। राहुल ने कहा कि असली मुद्दा सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि युवाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का है। उनके मुताबिक, युवाओं के लिए लगभग सभी रास्ते बंद हो गए हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं का एकमात्र रास्ता भी अब बर्बाद कर दिया गया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी और अंबानी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रचारकों को विश्वविद्यालयों का वाइस चांसलर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास छोटा कारोबार शुरू करने तक के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। राहुल ने बताया कि वह जल्द ही छात्रों से मुलाकात करेंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के अधीन हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने इस पूरे मामले की अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बताई।
ये भी पढ़े: नेतन्याहू की गिरफ्तारी वाले बयान पर गरमाई सियासत, ट्रंप ने ममदानी को घेरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…