Wednesday, Oct 21

होम = Breaking = वियतनाम जाने के दावे के बीच राहुल गांधी ने छात्रों से की मुलाकात, कोचिंग में आने वाली समस्याएं सुनीं

वियतनाम जाने के दावे के बीच राहुल गांधी ने छात्रों से की मुलाकात, कोचिंग में आने वाली समस्याएं सुनीं

Rahul Gandhi Students Meeting: बीजेपी के राहुल गांधी के वियतनाम जाने के दावे के बीच कांग्रेस ने उनकी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ छात्रों से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक, दोनों नेताओं ने बुधवार, 21 अक्टूबर को नई दिल्ली में विजन आईएएस कोचिंग संस्थान के छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस मुलाकात के दौरान छात्रों ने पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल को लेकर अपनी चिंताएं रखीं।

छात्रों ने पढ़ाई की गुणवत्ता और फीस रिफंड पर उठाए सवाल

कांग्रेस के मुताबिक, विजन आईएएस के छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में गिरावट को लेकर चिंता जताई। छात्रों ने यह भी शिकायत की कि फीस रिफंड की मांग पर संस्थान प्रबंधन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

राहुल ने SIR का विरोध किया

बीते कई दिनों से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सरकार और बीजेपी के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में कई मार्च में हिस्सा लिया और 18 अक्टूबर को गोवा में पार्टी के एक कार्यक्रम में भी एसआईआर का मुद्दा उठाया। इसके बाद 19 अक्टूबर को बीजेपी ने एक वीडियो साझा कर दावा किया कि राहुल गांधी वियतनाम जा रहे हैं। वीडियो के साथ पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि झूठ फैलाते-फैलाते थक गए हैं और अब कुछ दिन वियतनाम घूम आते हैं।

राहुल के वियतनाम दौरे पर कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां-कहां घूम रहे हैं, इस पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते। वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राहुल गांधी चार दिन के लिए वियतनाम गए हैं और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में बीजेपी को क्या चिंता है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम त्रासदी: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, अंतिम सफर के लिए भेजे गए

SIR विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा; राहुल गांधी को भी नोटिस