Rahul Gandhi Phone Tapping Claim: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सभी आरोपों से जुड़े सबूत फोन में मौजूद हैं। राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री को आमने-सामने सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा कि इस बातचीत के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' सेशन के दौरान यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि जब BJP संसद में बहस के लिए तैयार है तो वह सार्वजनिक मंच पर आमने-सामने चर्चा की मांग क्यों कर रहे हैं।
इस पर राहुल ने कहा कि लोकसभा में उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों, वोट चोरी, SIR, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री उनका फोन टैप करा रहे हैं। उनके मुताबिक, फोन में ऐसी जानकारियां और सबूत मौजूद हैं, जिनसे पता चल सकता है कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है और कौन देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि वह लंबे भाषणों के बजाय सीधा सवाल-जवाब चाहते हैं, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से सवाल कर सकें। राहुल ने यह भी कहा कि बहस में गौतम अडानी या RSS प्रमुख मोहन भागवत को जज बनाया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
राहुल गांधी ने कहा, "मैं गारंटी देता हूं कि मेरे साथ आमने-सामने की बहस के बाद प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।" वह पहले भी कई बार मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दे चुके हैं। एक बार उन्होंने पांच मिनट में प्रधानमंत्री को 'गद्दार' साबित करने का दावा किया था।
BJP नेताओं ने उनकी चुनौती खारिज करते हुए उन पर संसद में बहस से बचने का आरोप लगाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि संसद बहस का उपलब्ध मंच है और नेता प्रतिपक्ष को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए।
ये भी पढ़े: छठ पूजा से पहले यमुना में मिली मरी हुई मछलियां, छिड़ा विवाद; दिल्ली सरकार ने पुलिस से की शिकायत
Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में पिछले एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।…
Raja Bhaiya Shri Ram Katha: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज…
SP Singh Patel Statement: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. SP सिंह पटेल (शिवपाल सिंह…
Dead Fish in Yamuna River: दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में मरी…
Raj Thackeray Chhath Puja Controversy: महाराष्ट्र के मुंबई में छठ पूजा और भोजपुरी गानों को…
Telangana ACB Engineer Assets: तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की छापेमारी में सिंचाई विभाग…
View Comments