Dead Fish in Yamuna River: दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में मरी हुई मछलियां मिलने का मामला गरमा गया है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। विभाग का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर नदी में मरी हुई मछलियां फेंकी हैं, ताकि छठ पूजा के आयोजन और दिल्ली सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।
शिकायत सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद तय होगा कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए या नहीं।
विभाग ने शिकायत में बताया कि 15 और 16 नवंबर को यमुना किनारे छठ पूजा का आयोजन होना है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की संभावना है। आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं।
विभाग का कहना है कि दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर छठ पूजा की तैयारियां कर रही है और ऐसी गतिविधियों का मकसद आयोजन को प्रभावित करना तथा सरकार की छवि खराब करना हो सकता है।
शिकायत में कहा गया है कि यमुना में मरी मछलियां डालने से छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इससे सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विभाग ने पुलिस से घटना की जांच कर इसमें शामिल लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच कर रही है।
Gurugram Air Pollution: गुरुग्राम में पिछले एक सप्ताह से वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है।…
Raja Bhaiya Shri Ram Katha: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज…
SP Singh Patel Statement: समाजवादी पार्टी के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. SP सिंह पटेल (शिवपाल सिंह…
Rahul Gandhi Phone Tapping Claim: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने…
Raj Thackeray Chhath Puja Controversy: महाराष्ट्र के मुंबई में छठ पूजा और भोजपुरी गानों को…
Telangana ACB Engineer Assets: तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की छापेमारी में सिंचाई विभाग…