राहुल गांधी
Rahul Gandhi News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ ‘शुद्धीकरण’ मामले में FIR दर्ज की गई है। वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराएं भी शामिल की गई हैं। पीटीआई के अनुसार, जवाहर नगर निवासी और श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्य अमित कुमार ने हल्द्वानी थाने में शिकायत दी है। अमित कुमार का दावा है कि वह कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान और साफ-सफाई अभियान के दौरान मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणी से वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।
दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी सभा के बाद रामलीला मैदान का ‘शुद्धीकरण’ किया गया, क्योंकि खड़गे दलित हैं। राहुल गांधी ने इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करने की मांग भी की थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया था कि 8 अगस्त को खड़गे की हल्द्वानी में रैली हुई और 10 अगस्त को बीजेपी-आरएसएस के लोगों ने मंच का शुद्धीकरण किया। राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि शुद्धीकरण करने वालों में बीजेपी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था।
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…