देश

चीन पर बिना सबूत बोले राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार — कहा ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते…

 Supreme court to Rahul Gandhi : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन पर दिए गए एक पुराने बयान को लेकर कड़ी फटकार लगाई। यह मामला 9 दिसंबर, 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के बाद राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना पर की गई एक कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

भारत जोड़ो यात्रा में कही थी यह बात

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “यदि आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप इस तरह की बात नहीं कहेंगे।” अदालत ने राहुल गांधी से सवाल किया कि उन्हें यह जानकारी कैसे मिली कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। साथ ही अदालत ने कहा कि विपक्ष के नेता होने के नाते उन्हें संसद जैसे उपयुक्त मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए, न कि सोशल मीडिया या जनसभाओं में इस तरह के संवेदनशील दावे करने चाहिए। यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा 2023 में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई थी, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया कि चीन ने करीब 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश के एक निवासी ने मानहानि का मामला दर्ज किया था, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने में जिम्मेदारी लें

राहुल गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनके मुवक्किल ने एक नागरिक के तौर पर अपनी राय रखी थी और यह बयान संसद से बाहर दिया गया था, जो संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में आता है। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि सेना जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने में जिम्मेदारी और तथ्यों की पुष्टि बेहद जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, साथ ही निचली अदालत की कार्यवाही पर फिलहाल अंतरिम रोक (stay) लगा दी है। अदालत ने याचिका की अगली सुनवाई के लिए तीन सप्ताह का समय तय किया है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक जीवन में बैठे नेताओं को कितनी जिम्मेदारी के साथ संवेदनशील मुद्दों पर बोलना चाहिए और क्या उनके बयानों का कानूनी मूल्यांकन जरूरी है।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago