देश

रेलवे देने जा रही है यात्रियों को नया ऑफर…आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करने पर मिलेगा डिस्काउंट !

Railway Round Trip Package : यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और त्योहारों के सीजन में ट्रेनों की भीड़ को मैनेज करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक नई राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम की घोषणा की है.

रिटर्न टिकट पर मिलेगी 20% की छूट

इस स्कीम के तहत जो यात्री अपनी वापसी यात्रा (रिटर्न जर्नी) तय समय सीमा के भीतर बुक करेंगे, उन्हें रिटर्न टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी. रेलवे ने जानकारी दी है कि यह स्कीम 14 अगस्त 2025 से एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर लागू की जा रही है. इसका उद्देश्य योजना के असर और यात्रियों की प्रक्रिया का मूल्यांकन करना है, ताकि भविष्य में इसके दायरे को बढ़ाया जा सके.

किन यात्रियों को मिलेगा लाभ?

यात्रियों को इस स्कीम का लाभ पाने के लिए पहली यात्रा (Onward Journey) का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख में बुक करना होगा. इसके बाद वापसी यात्रा (Return Journey) का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की तारीख में ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ के माध्यम से बुक किया जा सकेगा.

इन शर्तों पर मिलेगी ऑफर

दोनों तरफ के टिकट एक ही यात्री के नाम से होने चाहिए और कन्फर्म स्थिति में होने चाहिए. छूट केवल रिटर्न जर्नी के बेस किराए पर दी जाएगी, अन्य चार्ज (जैसे सर्विस टैक्स, सुपरफास्ट चार्ज आदि) पर नहीं. इसके अलावा रिटर्न टिकट के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें : एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का खुलासा …भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में मार गिराए 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान 

रेलवे का मानना है कि इस स्कीम से त्योहारों के समय यात्रियों को न सिर्फ सस्ते टिकट मिलेंगे, बल्कि ट्रेनों की सीटों का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा. यदि इस योजना को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, तो इसे भविष्य में और विस्तारित किया जा सकता है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago