देश

इंडिगो संकट में रेल ने थामा यात्रियों का हाथ, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर खुला स्पेशल रेलवे काउंटर, जाने कैसे हुई सीटें आरक्षित

Indian Railways Indigo Crisis: इंडिगो संकट के कारण देशभर में बड़ी संख्या में फ्लाइटें कैंसिल हो रही हैं, ऐसे में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे अनोखे तरीके से आगे आया है। पहली बार एयरपोर्ट परिसर में पश्चिम रेलवे का स्पेशल हेल्प काउंटर बनाया गया है, जहां उन यात्रियों के लिए तत्काल रेल टिकट की व्यवस्था की जा रही है जिनकी उड़ानें रद्द हो गई हैं या जिन्हें सीट नहीं मिल पा रही है।

यात्रियों को तुरंत विकल्प

पश्चिम रेलवे के DRM वेद प्रकाश ने बताया कि फ्लाइट न मिलने से परेशान यात्रियों को तुरंत विकल्प देने के लिए रेलवे ने हेडक्वार्टर कोटे का 50% हिस्सा इन यात्रियों के लिए आरक्षित कर दिया है। यह कोटा आमतौर पर इमरजेंसी जरूरतों के लिए होता है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे खासतौर पर इंडिगो प्रभावित यात्रियों के लिए खोला गया है। एयरपोर्ट पर बनाए गए काउंटर पर यात्रियों को प्राथमिकता के साथ टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

DRM ने बताया कि टिकट बुक करते ही यात्रियों को कोच नंबर वहीं पर बता दिया जाता है, जिससे उन्हें यह भरोसा मिल जाता है कि उनकी यात्रा कन्फर्म होने जा रही है। सीट नंबर चार्ट तैयार होने पर मिलता है, लेकिन कोच की जानकारी मिलने से यात्रियों की चिंता काफी कम हो जाती है।

रेलवे का स्पेशल इंतजाम

अहमदाबाद से दिल्ली, मुंबई, पुणे और जयपुर के लिए यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होने के कारण रेलवे ने स्पेशल इंतजाम किए हैं। रविवार सुबह 5:30 बजे एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना की गई, जबकि दूसरी ट्रेन रात 10:30 बजे जाएंगी। इसके अलावा कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं ताकि यात्रियों को बिना परेशानी सफर कराया जा सके। इंडिगो संकट के बीच रेलवे का यह कदम हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है, जो अचानक कैंसिल हुई उड़ानों के बाद फंसे हुए थे।

ये भी पढ़े: बाबरी जैसी मस्जिद के शिलान्यास के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा दांव, ओवैसी के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी

Shagun Chaurasia

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

8 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

15 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

34 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

53 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago