Road Accident
Road Accident : राजस्थान (Rajasthan) के दौसा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई। इस बीच भीषण हादसा होने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। दौसा के उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने कहा, “बापी के पास एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या अब 11 हो गई है, अस्पताल में भर्ती एक शख्स की मौत हो गई है।”
यह हादसा तब हुआ, जब श्रृद्धालु खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, कार खड़े ट्रक से टकरा गई। मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, “खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली है। कई लोगों के हताहत होने की खबर है। करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।”
यह हादसा दौसा में एक कार-ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत के ठीक तीन दिन बाद हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ था, जब ट्रेलर अचानक दो हिस्सों में कार से टकरा गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पीड़ित जयपुर से एक प्रतियोगी परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहे थे।
ये भी पढ़े : India-US Relations: अगले महीने UNGA समिट की बैठक, पीएम मोदी-ट्रंप की हो सकती है मुलाकात
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…