News Latest

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की फायरिंग के बाद उल्टे पैर भागे घुसपैठिए

Rajouri LoC infiltration attempt: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। रुमलीधारा इलाके में जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी, जिसके बाद दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद घुसपैठिए पीछे हटकर भाग गए।

इलाके की घेराबंदी, बड़े स्तर पर तलाशी

फायरिंग के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाबल संभावित ठिकानों की जांच कर रहे हैं। घुसपैठियों के भागने वाले रास्तों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सेना ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं और अलग-अलग टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।

कितने घुसपैठिए थे, जांच जारी

सेना ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और बढ़ा दी है। अभी तक किसी संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। सुरक्षाबल यह पता लगाने में जुटे हैं कि घुसपैठ की कोशिश में कितने लोग शामिल थे और उनके पास हथियार थे या नहीं। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई घुसपैठिया इलाके में छिपा न रह गया हो। LoC के करीब स्थित राजौरी सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है और यहां पहले भी घुसपैठ की कोशिशें सामने आती रही हैं। सेना और अन्य सुरक्षाबल लगातार सतर्क रहते हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़े: MOTN सर्वे: PM पद की पसंद में AAP के पूर्व कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने केजरीवाल को पछाड़ा


Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

56 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago