Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन पर अपने हलफनामे में आपराधिक मामले और कोर्ट नोटिस से जुड़ी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उठाई गई आपत्तियों की जांच और सुनवाई के बाद उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। इसके बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवार—तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट—निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों नेताओं को जीत का प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया है और वे बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंच गए हैं।
इस बीच, मीनाक्षी नटराजन ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन रद्द किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी याचिका पर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने सुनवाई की। याचिका में रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदालत को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने दी जाए और अदालत अपने आदेश के जरिए परिणाम घोषित करने पर रोक लगा सकती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
वहीं, गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी के सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। राजू शुक्ल, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कंजारिया ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की। इसके साथ ही गुजरात से राज्यसभा के सभी 11 सांसद बीजेपी के हो गए हैं। अब वर्ष 2029 में होने वाले अगले राज्यसभा चुनाव तक गुजरात से कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि उच्च सदन में नहीं रहेगा।
राजस्थान में भी राज्यसभा की तीन सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें बीजेपी के सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी शामिल हैं।
कर्नाटक में भी राज्यसभा चुनाव लड़ रहे सभी चार उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, मंसूर खान और बीजेपी समर्थित एम. नागराजू को राज्यसभा के लिए चुना गया। कर्नाटक विधानसभा के सचिव और रिटर्निंग ऑफिसर के. एम. विशालाक्षी ने चारों उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की आधिकारिक घोषणा की और उन्हें जीत के प्रमाणपत्र सौंपे।
ये भी पढ़े: Keralam में शिगेला Outbreak! जानिए क्या है शिगेला संक्रमण
Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…