अध्यात्म

Raksha Bandhan 2025: राखी में तीन गांठों की परंपरा क्या है, जानिए क्या हैं पवित्र मतलब?

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जा रहा है । इस पावन मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी आयु, सुख-शांति व समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी रक्षा का प्रण लेते है। आपने अक्सर इस बात पर ध्यान दिया होगा कि बहनें राखी बांधते समय उसमें 3 गांठें लगाती है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता हैं, चलिए जानते है?

क्या महत्व है तीन गांठों का?

राखी में तीन गांठें बांधने की परंपरा महत्वपूर्ण धार्मिक मान्यता से जुड़ी है । ऐसा माना जाता है कि ये तीन गांठें त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) का प्रतीक होती हैं। पहली गांठ ब्रह्मा को समर्पित होती है, जो सृष्टि के रचयिता हैं। यह भाई की बुद्धि, रचनात्मकता और सकारात्मक विचारों के लिए होती है। दूसरी गांठ विष्णु को समर्पित है, पालनहार और संतुलन देने वाले देवता। इससे जीवन में समृद्धि, धैर्य और स्थिरता आती है। तीसरी गांठ महादेव को समर्पित होती है, जो संकटों से रक्षा की शक्ति रखते हैं। इससे भाई को बुराई और दुर्भाग्य से सुरक्षा मिलती है ।

आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ

तीन गाठों को धर्म, संस्कार और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है। वे भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास व सुरक्षा की भावना को मजबूत करती हैं। यदि बहन राखी बांधते समय रक्षा मंत्र भी उच्चारित करती है, तो यह केवल प्रतीकात्मक नहीं रह जाती बल्कि इसे आध्यात्मिक सुरक्षा कवच माना जाता है, जिससे दिव्य ऊर्जा का संचार होता है ।
राखी के तीन गाठों में केवल उद्देश्यहीन कारीगरी नहीं होती, बल्कि यह तीनों देवताओं का आशीर्वाद, नारीशक्ति व विश्वास, और दैनिक जीवन में स्थिरता व रक्षा का एक दिव्य संदेश है। यह परंपरा भाई-बहन के रिश्तों को धार्मिकता और पवित्रता के साथ जोड़ती है।

ये भी पढ़े: श्रीमद् भगवद गीता: एक आध्यात्मिक ग्रंथ, जो आज भी करता है जीवन का मार्गदर्शन

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को राखी बांधने के मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरु हेगा,जो दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यानी राखी बांधने के लिए 7 घंटे 37 मिनट को समय मिलेगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago