Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे विनय कटियार का बड़ा बयान सामने आया है। कटियार ने कहा कि मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, लेकिन जांच के आधार पर चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि अंततः सब ठीक होगा।
विनय कटियार ने चंपत राय पर टिप्पणी करते हुए कहा, "चंपत जी तो... अब क्या कहें हम उनको। जब मैं यहां आया तो तीन दिन बाद मैंने उनसे कहा था कि कारसेवकपुरम में रहिए। अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाइए, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। मुझे तभी लगा था कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है।" कटियार के इस बयान को मौजूदा विवाद के बीच चंपत राय पर उनके तीखे तंज के रूप में देखा जा रहा है।
विनय कटियार ने बातचीत के दौरान बाबरी ढांचा विध्वंस के समय का एक पुराना घटनाक्रम भी साझा किया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या उनकी तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव से मित्रता है और उनसे बात करने को कहा था। कटियार के मुताबिक, नरसिंह राव लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने दावा किया कि ढांचा गिरने के बाद नरसिंह राव ने कहा था, "अब तो भेजना पड़ेगा ही।" साथ ही कटियार ने कहा, "जब हम जाएंगे तो सबके मुंह इतने-इतने से हो जाएंगे।" विनय कटियार ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में पैसों का "जबरदस्त गबन" हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…