Cover Story Global

सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- पूरी तरह से पार्टी के लिए काम करूंगा

Ram Sharan Nautiyal: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी खींचतान शुरू हो गया है। इस बीच सोमवार को सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता और देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम शरण नौटियाल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। मालूम हो कि राम शरण ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब कांग्रेस में शामिल होने के साथ विराम लग गया है।

कुमारी शैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए राम शरण

राम शरण नौटियाल सोमवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान एआईसीसी की राष्ट्रीय सचिव कुमारी शैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे। नौटियाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से ही की थी। वह उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

12 साल पहले बीजेपी में हुए थे शामिल

राम शरण नौटियाल 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे। चकराता क्षेत्र में उनका अच्छा राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।

'कांग्रेस के लिए काम करूंगा'

कांग्रेस में शामिल होने के बाद राम शरण नौटियाल ने कहा कि पार्टी उनके बारे में क्या सोचती है, इस पर वह कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि वह खुद कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के लिए काम करना चाहते थे। नौटियाल के मुताबिक, उन्होंने पार्टी से कोई कमिटमेंट नहीं लिया है, बल्कि कांग्रेस के लिए पूरी तरह काम करने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी BJP, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज

Sunil Gupta

Recent Posts

लुधियाना के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीचर्स रूम में की अश्लील हरकत; चपरासी गिरफ्तार

Ludhiana School Molestation Case: पंजाब के लुधियाना में एक स्कूल से नाबालिग छात्रा के साथ…

1 minute ago

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को दिल्ली HC में दी चुनौती, नोटिस में था 10 हजार का ‘पीस बॉन्ड’ भरने का निर्देश

Neha Bora: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के…

28 minutes ago

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का ‘ऑडियो’ आया सामने, कहा- हमारे पास 70 हजार शूटर्स

Anil Pandit Audio: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का…

2 hours ago

परविंदर झोटा की हत्या पर पिता भीम सिंह का आया बयान, कहा- अमित शाह पर भरोसा; CBI जांच होगी

Parvinder Jhota News: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा की हत्या…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में थे सवार

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग करने…

4 hours ago

ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, बुल्गारिया में की गई आपात लैंडिंग; 57 पैसेंजर थे सवार

Austria Flight Bomb Threat: इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में बम…

4 hours ago