मनोरंजन

Ramayana Teaser Out: ‘रामायण’ का टीज़र हुआ जारी, राम के 17 फ्रेम पर भारी पड़ा रावण, बिना दिखे ही छा गए यश

Ramayana Teaser Out: बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो ने दर्शकों की उम्मीदों को नई ऊंचाई दे दी है। हर फ्रेम में भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार प्रेजेंटेशन देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस एक पल की हो रही है, वह है रावण की मौजूदगी भले ही वो पूरी तरह नजर नहीं आते।

राम का ग्रैंड इंट्रो

टीज़र में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में कई दमदार शॉट्स में दिखाया गया है। कुल मिलाकर उनके करीब 17 फ्रेम सामने आए, जिनमें उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली नजर आया। दर्शकों ने इसे “पीक सिनेमा” और “विजुअली शानदार” तक बताया। लेकिन इन सबके बीच असली सरप्राइज बना रावण का किरदार, जिसे निभा रहे हैं Yash।

View this post on Instagram

A post shared by News India (@newsindia24x7digital)

एक फ्रेम और छा गए यश

टीज़र के करीब 2 मिनट 12 सेकंड पर एक ऐसा सीन आता है, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। इस छोटे से फ्रेम में रावण की एंट्री का एहसास होता है सिर पर मुकुट, सोने की लंका की झलक और भव्य सेट डिजाइन। भले ही चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिखाया गया, लेकिन उस एक झलक ने ही लोगों को दीवाना बना दिया। यश को पुष्पक विमान की ओर बढ़ते दिखाया गया है, और इस सीन की डिटेलिंग, कॉस्ट्यूम और विजुअल स्केल ने दर्शकों को चौंका दिया। यही वजह है कि बिना पूरी तरह दिखे भी यश इस टीज़र के सबसे चर्चित चेहरे बन गए हैं।

पहले भी वायरल हो चुके हैं रावण के फ्रेम

कुछ समय पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें रावण के कुछ फ्रेम देखने को मिले थे। वे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। हालांकि इस बार मेकर्स ने रावण का पूरा लुक छुपाकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

यश का इंतजार क्यों खास?

यश की पिछली फिल्म KGF Chapter 2 के बाद से फैंस उनकी अगली रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म Toxic की रिलीज भी टल चुकी है, ऐसे में रामायण में उनका रावण अवतार और भी ज्यादा एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है।

आगे क्या?

फिलहाल टीज़र ने साफ कर दिया है कि फिल्म का स्केल बेहद बड़ा होने वाला है। अब सभी की नजर इस पर टिकी है कि मेकर्स कब रावण के पूरे लुक से पर्दा उठाते हैं। एक बात तो तय है, राम की कहानी में इस बार रावण का किरदार भी उतना ही दमदार और चर्चित होने वाला है।

ये भी पढ़ें: थलापति विजय की ‘जना नायगन’ की रिलीज का रास्ता साफ; जानें कब होगी लगेगी सिनेमाघरों में

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago