Raminder Singh Jhota murder case: पंजाब के ड्रग्स विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कथित शूटर अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले परमिंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे। मंगलवार सुबह जब वह अपने साथियों के साथ मानसा इलाके में मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले में उनकी मौत हो गई।
चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने परमिंदर सिंह झोटा पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उनके पेट और पैर में गोलियां लगीं, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग और उनके साथी घायलों को मानसा के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित कर दिया। हमले में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
परविंदर सिंह झोटा एक व्यक्ति को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे, जिसने कथित तौर पर वहां से नशीली दवाएं खरीदी थीं। झोटा दुकानदार से सवाल-जवाब करते हुए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। पूरी वारदात मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने झोटा को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, कैमरे में कैद हुई वारदात
Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…
NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…
Air India Flight Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030…
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…