Breaking

आशुतोष रांका-सौरव दास हिरासत में, कोर्ट में पेशी की तैयारी; दीपके दिल्ली रवाना

CJP members Detained: दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे को गिरफ्तार किया है। तीनों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। अब दिल्ली पुलिस उन्हें एसईएम कोर्ट में पेश करेगी।

रात 3 बजे थाने लाने का दावा

रत्ना सिंह ने दावा किया कि तीनों को रात करीब 3 बजे एक निजी वैन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात तक उन्हें अपने वकीलों से मिलने की अनुमति भी नहीं दी गई। रत्ना के मुताबिक, तीनों पर अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अदालत में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। रत्ना सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए दावा किया कि इसके बावजूद तीनों का हौसला बुलंद है।

‘CJP से दिल्ली पुलिस को ज्यादा प्यार क्यों?’

अभिजीत दीपके ने तीनों की हिरासत को लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आमतौर पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को शाम तक छोड़ देती है, लेकिन CJP के सदस्यों को रातभर हिरासत में रखा जाता है। दीपके ने सवाल किया कि CJP के मामले में दिल्ली पुलिस का यह ‘खास प्यार’ क्यों है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Sunil Gupta

View Comments

Recent Posts

अष्टमी-नवमी 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा कन्या पूजन? जानें सही तारीख

Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…

7 hours ago

राहुल के साथ PC करने वाली NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप

NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

9 hours ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में साकेत कोर्ट ने फिर भेजा समन

Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

10 hours ago

16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराएंगे अभिजीत दिपके, देशभर के लोगों से की अपील

Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…

10 hours ago

‘सपा ने राज्यसभा सीट धन्नासेठ को बेची’, वाराणसी में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…

10 hours ago