Vaishali boat Accident: बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ। नाव पर सवार लोग भोज में शामिल होने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे। हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। बिहार सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह के मुताबिक, निजी नाव पर 15 से 20 बच्चे सवार थे और उन्हें पास के गांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। सात लोगों को बचाकर एनएमसीएच भेजा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय नाविक राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीएम वर्षा सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव की खराब हालत की पहले शिकायत की गई थी, लेकिन उसे बदला नहीं गया। आरोप है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे और उनके बैठने के बाद नाव दो हिस्सों में टूटकर गंगा में पलट गई। ग्रामीणों ने बचाव दल के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। कुछ परिजनों ने स्थानीय अंचल अधिकारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है।
ये भी पढ़ें: बिहार के 19 साल के शुभम ने कैंडी क्रश गेम में रचा इतिहास, 22,222वां लेवल किया पार
Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…
NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…
Air India Flight Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2030…
Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी…
View Comments