Rashmika Vijay Wedding
Rashmika Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। झीलों की नगरी उदयपुर में होने वाले इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है। सुरक्षा का खास ध्यान रखते हुए वेन्यू पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें स्थानीय पुलिस, हैदराबाद से आई विशेष टीम और एक अंतरराष्ट्रीय सिक्योरिटी एजेंसी शामिल है।
शादी का हिस्सा बनने के लिए बाराती और घराती शहर में पहुंच चुके हैं। पैपराजी ने उनके आगमन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हालांकि कपल ने समारोह को प्राइवेट रखने का निर्णय लिया है, इसके बावजूद फैंस के बीच उत्सुकता चरम पर है।
जानकारी के अनुसार, रश्मिका-विजय की शादी में परोसे जाने वाले नाश्ते में भारत के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय व्यंजन शामिल होंगे। साउथ के इडली-डोसे से लेकर पंजाब के छोटे भटूरे तक मेनू में मौजूद होंगे। बताया गया है कि यह पूरी व्यवस्था खासतौर पर इंडियन ब्रेकफास्ट फ्लेवर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन उदयपुर में पहुंच चुके हैं। विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार अपडेट भी शेयर किया, जिसमें वॉलीबॉल नेट और पानी में खेलते खिलाड़ी दिखाए गए हैं। यह हल्की-फुल्की झलक फैंस के लिए उत्साह बढ़ाने का काम कर रही है। रश्मिका और विजय की शादी पूरी तरह परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित रहेगी, ताकि यह पल शांति और प्राइवेसी के साथ मनाया जा सके।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर पहुंचे रश्मिका-विजय, मैचिंग आउटफिट में दिखा स्टार कपल
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…