Others

RCB ने 202 रनों का टार्गेट 15.4 ओवर में किया चेज़, पहले मैच में SRH को मिली हार; विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल

RCB vs SRH Match: आईपीएल 19वें संस्करण का पहला मैच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआर एच और आरसीबी के बीच खेला गया। एसआरएच ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए। टीम के कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रन की तेज़ पारी खेली और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन जोड़कर स्कोर को मज़बूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 रन पर फिल साॉल्ट का विकेट गंवा दिया। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल और विराट कोहली ने स्कोर को मजबूती दी। पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कोहली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। आरसीबी ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद विराट का रिएक्शन हुआ वायरल

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली ने दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस कर जश्न मनाया। इसी दौरान उनके और अनुष्का के बीच अनन्या बिड़ला नजर आ गईं। अनन्या ने कोहली के इस खास पल पर दिलचस्प रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago