MP News
MP Crime: मध्य प्रदेश में रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र की मीराकुटी कॉलोनी में रहने वाली 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेतवाल की हत्या ने आसपास के इलाके को हिला दिया। जीवनभर बच्चों को संस्कार और शिक्षा देने वाली सरला धनेतवाल सोमवार सुबह बाथरूम में खून से लथपथ मृत मिलीं। परिजनों ने जब उनका फोन बंद पाया और घर पहुंचे तो सामने दिल सुन्न कर देने वाला मंजर था। शरीर पर धारदार हथियार से किए गए वार साफ दिख रहे थे।
SP अमित कुमार ने तुरंत SIT गठित कर दी। संदिग्धों की लिस्ट तैयार हुई, तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला गया, और कुछ ही घंटों में एक नाम सामने आया। सागर मीणा, नागदा (उज्जैन) का रहने वाला। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने सागर को झाबुआ के पास गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब आरोपी को रात के समय रतलाम वापस लाया जा रहा था।
आरोपी सागर ने गाड़ी रुकते ही मौका पाकर DD नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव पर धावा बोल दिया। उसने घुटने पर वार किया, पिस्टल छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस टीम किसी बड़े हादसे की आशंका से सतर्क थी। चेतावनी दी गई, लेकिन वह नहीं रुका। आखिरकार पुलिस ने फायरिंग की, और गोली सागर के बाएं पैर में जा लगी। इस झड़प में थाना प्रभारी अनुराग यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रातों-रात रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। स्वयं एसपी अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
पीड़िता सरला धनेतवाल अकेली रहती थीं। पति के निधन के बाद वे उज्जैन में होने वाले एक शादी समारोह की तैयारी में थीं। पर उन्हें क्या पता था कि उसी घर में उनकी जिंदगी का इतना क्रूर अंत लिखा जा चुका है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारण, आरोपी के इरादों और घटना की पूरी साजिश की जांच कर रही है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…