Rihanna House Firing
Rihanna House Firing: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में मशहूर सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर रविवार को फायरिंग की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है। गोलीबारी के समय रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं, लेकिन सौभाग्यवश किसी को चोट नहीं आई।
घटना 8 मार्च की दोपहर हुई। लॉस एंजेलिस टाइम्स के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, 1 बजकर 21 मिनट पर टीम मौके पर थी और जांच शुरू कर दी गई। इसी लोकेशन से आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला अपनी कार में थी और वहीं से रिहाना के घर पर लगभग 10 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी तुरंत फरार हो गई। लॉस एंजेलिस पुलिस ने रेडियो कम्युनिकेशन के जरिए बताया कि घटना में इस्तेमाल कार सफेद रंग की टेस्ला थी।
38 साल की रिहाना अपने पार्टनर A$AP रॉकी और तीन बच्चों के साथ उसी घर में रहती हैं। घटना के समय भी वे घर के अंदर थीं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि आरोपी की पहचान और फायरिंग के पीछे का मकसद फिलहाल सामने नहीं आया है।
लॉस एंजेलिस पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, रिहाना की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना ने उनके फैंस के बीच चिंता जरूर पैदा कर दी है।
ये भी पढ़ें: 66 की उम्र में फिर से मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता, साड़ी में देखा बेबी बंप
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…