Robin Uthappa ED
Robin Uthappa ED : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उथप्पा को 22 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होना होगा।
ईडी इस केस की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कर रही है। इससे पहले एजेंसी टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। उथप्पा तीसरे ऐसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी होंगे जिनका नाम इस केस में सामने आया है।
ईडी सिर्फ क्रिकेटरों से ही नहीं बल्कि फिल्म जगत की कई हस्तियों से भी पूछताछ कर रही है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और अभिनेत्री मीमी चक्रवर्ती तथा बंगाली अभिनेता अंकुश हजरा से बयान दर्ज किया गया। वहीं, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो 1xBet की इंडिया ब्रांड एंबेसडर रही हैं, उन्हें भी एजेंसी के सामने पेश होना होगा।
यह पूरा मामला गैरकानूनी ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स से जुड़ा है। आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई। कंपनी 1xBet खुद को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी बताती है और दावा करती है कि वह 18 साल से इस इंडस्ट्री में है। उनके प्लेटफॉर्म पर ग्राहक हजारों स्पोर्ट्स इवेंट्स पर सट्टा लगा सकते हैं और उनकी सेवाएं 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…