स्वास्थ्य समाचार

Navratri 2025 : सेंधा नमक और सफेद नमक; सेहत के लिहाज से कौन है बेहतर ?

Rock Salt Vs White Salt : जैसे की आप लोग जानते होंगे कि उपवास या नवरात्र के दिनों में केवल सेंधा नमक ही खाया जाता है। लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसके पीछे सिर्फ परंपरा है या कोई वैज्ञानिक वजह भी?

आइए जानते हैं, सेंधा और सफेद नमक में क्या है असली फर्क और सेहत के लिए कौन सा बेहतर है।

सेंधा नमक: प्राकृतिक खनिजों से भरपूर

सेंधा नमक (Rock salt) पहाड़ों की खदानों से निकाला जाता है और इसे किसी तरह की प्रोसेसिंग से नहीं गुजारा जाता। यही वजह है कि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और जिंक जैसे प्राकृतिक मिनरल्स बरकरार रहते हैं। इसका हल्का गुलाबी रंग इसे “PINK Salt” भी बनाता है। आयुर्वेद में इसे शुद्ध माना गया है और इसलिए उपवास में इसका प्रयोग होता है।

सबसे अहम बात यह है कि सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा सामान्य सफेद नमक की तुलना में कम होती है, जो दिल के मरीजों के लिए इसे बेहतर विकल्प बनाती है।

सफेद नमक: आयोडीन से भरपूर लेकिन ज्यादा सोडियम वाला

सफेद नमक समुद्री पानी से तैयार होता है और कई प्रक्रियाओं से गुजरकर शुद्ध किया जाता है। इस दौरान इसके प्राकृतिक खनिज खत्म हो जाते हैं। हालांकि इसमें आयोडीन मिलाया जाता है, जो थायराइड और दिमागी विकास के लिए जरूरी है।

लेकिन सफेद नमक में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सेहत के लिहाज से कौन है बेहतर?

विशेषज्ञों के अनुसार सेंधा नमक को बेहतर माना जाता है क्योंकि:

  • इसमें सोडियम कम होता है।
  • यह 80 से अधिक ट्रेस मिनरल्स से भरपूर होता है।
  • पाचन को दुरुस्त करता है और गैस व अपच से राहत देता है।

सेंधा नमक में आयोडीन की कमी

सेंधा नमक के कई फायदे हैं, लेकिन इसमें आयोडीन की कमी होती है। यदि लंबे समय तक केवल सेंधा नमक का सेवन किया जाए, तो शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है, जिससे थायराइड जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

संतुलन ही है सबसे सही तरीका

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजमर्रा के खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल करें ताकि शरीर को पर्याप्त आयोडीन मिल सके। वहीं, नवरात्र या व्रत के दिनों में सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।

 

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

10 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

15 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

34 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

38 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago