Rohit Sharma Future BCCI Update: मुंबई में गुरुवार को हुई BCCI की समीक्षा बैठक के बाद टीम इंडिया के भविष्य को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा के वनडे करियर और टीम में ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ जैसे नए पद को लेकर थी। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दोनों मुद्दों पर बोर्ड का रुख काफी हद तक साफ कर दिया है।
पिछले कुछ समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि BCCI टीम इंडिया के लिए ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ का नया पद बना सकता है और वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, समीक्षा बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि BCCI फिलहाल ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की नियुक्ति करने की योजना नहीं बना रहा है। इसका मतलब है कि टीम इंडिया का मौजूदा ढांचा—कोच, कप्तान और चयनकर्ताओं की व्यवस्था तत्काल बदलने की तैयारी नहीं है।
रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, BCCI सचिव ने इन अटकलों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। सैकिया ने कहा कि रोहित शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर वनडे क्रिकेट तक सीमित है। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी भूमिका भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है।
मुंबई में हुई बैठक में BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास, सचिव देवजीत सैकिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर समेत कई अहम अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। बैठक में टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले क्रिकेट कैलेंडर और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। भारतीय टीम को इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑल-फॉर्मेट दौरा करना है।
बैठक में प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी मंथन हुआ। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की फिटनेस और वापसी की योजना पर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल को अहम माना गया। कुल मिलाकर BCCI की बैठक से दो बड़े संकेत मिले हैं, फिलहाल टीम इंडिया में ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ का नया पद बनाने की योजना नहीं है और रोहित शर्मा को लेकर बोर्ड उनके मौजूदा प्रदर्शन पर भरोसा जता रहा है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/tirupati-balaji-temple-acb-raid-gold-silver-recovered/
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…