क्रिकेट

IPL 2027 में बदल सकता है मुंबई का कप्तान, रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान!

Rohit Sharma: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस में एक बार फिर कप्तानी बदलने की चर्चा तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा दोबारा टीम की कमान संभाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने इस बदलाव का फैसला कर लिया है और रोहित भी इसके लिए तैयार हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने जीते पांच खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। फिलहाल रोहित न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां वह पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन के दौरान ही कप्तानी में बदलाव पर विचार शुरू कर दिया था। हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम पिछले सीजन में 14 में से 10 मुकाबले हारकर नौवें स्थान पर रही थी।

तिलक वर्मा को कप्तानी देने का दिया था सुझाव

रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी के संभावित विकल्पों में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के नाम शामिल थे। बताया गया है कि रोहित शर्मा ने शुरुआत में तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपने का सुझाव दिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे खुद टीम की कमान संभालने का आग्रह किया। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले इस मुद्दे पर रोहित के साथ कई दौर की बातचीत भी हुई थी।

हार्दिक पंड्या के भविष्य पर भी सवाल

कप्तानी में बदलाव की चर्चा के बीच हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में बने रहने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले सीजन से ही उनके किसी दूसरी टीम में ट्रेड होने की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर हार्दिक का ट्रेड नहीं होता है तो उन्होंने रोहित की कप्तानी में खेलने पर सहमति जताई है। हार्दिक को 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटन्स से ट्रेड करके मुंबई का कप्तान बनाया गया था। इस फैसले के बाद वानखेड़े स्टेडियम में घरेलू दर्शकों ने कई बार उनकी हूटिंग की थी।

मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव

आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल किया है। कीरोन पोलार्ड को महेला जयवर्धने की जगह टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। उथप्पा 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। वहीं, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी का भी फ्रेंचाइजी के साथ पुराना जुड़ाव रहा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मिड टर्म चुनाव की उलटी गिनती शुरू, 4.3 करोड़ लोगों ने पहले ही डाला वोट

Lavanya Dayal

View Comments

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago