मनोरंजन

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, सबसे पहले पत्नी करीना कपूर को किया फॉलो

Saif Ali Khan Instagram Debut: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आधिकारिक एंट्री कर ली है। लंबे समय से सार्वजनिक सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बनाए रखने वाले सैफ सोमवार को इंस्टाग्राम से जुड़ गए। उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान को फॉलो किया, जिसके बाद करीना ने भी उन्हें फॉलो बैक किया।

इससे पहले सैफ अक्सर करीना के सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आते थे, लेकिन उनका अपना कोई सार्वजनिक अकाउंट नहीं था।

पहले सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते थे सैफ

2024 में एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि उनके पास इंस्टाग्राम का एक निजी अकाउंट है, जिसे वह कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, उन्हें सोशल मीडिया ज्यादा पसंद नहीं था। उनका मानना था कि इसकी आदत लग सकती है। उन्होंने बताया था कि वह कई बार ऐप डिलीट करने का सोचते थे, लेकिन ऐसा कर नहीं पाते थे।

सोशल मीडिया से दूर रहने की बताई थी वजह

सैफ ने कहा था कि वह ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहते, जहां उन्हें दूसरों की चीजें प्रमोट करनी पड़ें। सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं होने के कारण लोग उनसे प्रमोशन के लिए संपर्क नहीं करते थे, जिससे उन्हें सुकून और निजी जिंदगी के लिए समय मिलता था।

हाल ही में फिल्म 'हैवान' में आए नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ हाल ही में प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे। इस फिल्म से दोनों अभिनेताओं ने 17 साल बाद साथ काम किया। सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।

ये भी पढ़े: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न का आरोप, HR मैनेजर ने कमरे में बुलाकर की अश्लील हरकत

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

3 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

3 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

4 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

4 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

4 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

4 hours ago