देश

रामभद्राचार्य की टिप्पणी से भड़के संत, बोले- “भगवान का नाम किस भाषा में है… लगता है सुनाई भी नहीं देता”

Premanand Maharaj vs Rambhadracharya : जगदगुरु रामाभद्राचार्य की संत प्रेमानंद महाराज पर जो विवादित टिप्पणी की है, उसके बाद से संत समाज पूरा भड़क गया है। रामाभद्राचार्य की टिप्पणी पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने खोला चैलंज किया है। उन्होंने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि भगवान का नाम किस भाषा में है। क्या ये संस्कृत भाषा के शब्द नहीं है?

भगवान का नाम किस भाषा में है?

उन्होंने सवाल किया, “भगवान का नाम किस भाषा में है? बताइए कि जो दिन भर राधे-राधे, कृष्ण-कृष्ण, हे गोविंद, हे गोपाल बोल रहे हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि नाम का स्मरण करो, वो हमें बताएं कि भगवान का नाम ये राधे-राधे, कृष्ण-कृष्ण, ये गोविंद-गोविंद, गोपाल-गोपाल किस भाषा के शब्द हैं।

लगता है आपको सुनाई भी नहीं देता

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “क्या ये संस्कृत भाषा के शब्द नहीं है। क्या ये संबोधन की विभक्ति संस्कृत भाषा की नहीं है। वो तो दिन भर संस्कृत बोल रहा है, जो व्यक्ति भगवान के नाम का उच्चारण कर रहा है। संबोधन में उच्चारण कर रहा है वो दिन भर संस्कृत ही तो बोल रहा है और क्या बोल रहा है। आपको नहीं दिखाई देता, लगता है आपको सुनाई भी नहीं देता।”

कहा से शुरु हुआ पूरा मामला

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने एक पॉडकास्ट में अपनी बात रखते हुए प्रेमानंद महाराज को लेकर टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा था कि मैं चैलेंज करता हूं कि प्रेमानंद संस्कृत का एक भी अक्षर बोलकर दिखा दें या फिर मेरे श्लोकों का अर्थ समझा दें तो मैं उन्हें चमत्कारी मान लूंगा।

रामभद्राचार्य के बयान पर विवाद होने के बाद उन्होंने इस पर सफ़ाई भी दी और कहा कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। जब भी प्रेमानंद जी उनसे मिलने आएंगे तो वो उन्हें हृदय से लगाएंगे। वो उनके पुत्र समान हैं।

ये भी पढ़े : Heavy Rain Alert : लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी, इन राज्यों में स्कूल बंद

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

14 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

15 hours ago