morari bapu
Morari Bapu in Kashi: प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू को लेकर काशी में बड़ा बवाल हो गया है। मोरारी बापू शनिवार को 9 दिवसीय कथा कराने वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने शाम 4 बजे से कथा सुनाना शुरू किया। इससे पहले काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। लेकिन मामला तब फंसा जब संतों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। उनके पुतले तक फूंके गए। दरअसल मामला ये था कि मोरारी बापू की पत्नी का 2 दिन पहले ही निधन हुआ है, इसके बाद भी वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच गए। कथा करनी भी शुरू कर दी। काशी के संतों का कहना है कि सूतक में आप दर्शन-पूजन या कथा नहीं कर सकते हैं।
हो रहे विरोध प्रदर्शन पर मोरारी बापू ने कहा कि वो वैष्णव हैं। वैष्णव लोग पूजा-पाठ करना बंद नहीं करते हैं। भगवान का भजन करना सुकून है न कि सूतक। इस मामले पर विवाद नहीं होना चाहिए। हालांकि भड़के लोगों ने गोदौलिया चौराहा पर मोरारी बापू का पुतला दहन किया। इस मामले को अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने घोर निंदनीय बताया है। उनका कहना है कि मोरारी बापू को सूतक काल में कथा नहीं करनी चाहिए। धर्म से ऊपर उठकर वो अर्थ की कामना का कृत्य कर रहे, जो सरासर गलत है।
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मोरारी बापू पर पाखंड फैलाने का आरोप लगाया। धर्मशास्त्रों के मुताबिक राजा, योगी, यति और ब्रह्मचारी पर सूतक लगता है लेकिन मोरारी बापू तो गृहस्थ थे। ऐसे में कथा करके वो काशी में विनाश को निमंत्रण दे रहे हैं। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सवाल उठाया कि मोरारी बापू बताएं कि कौन से वैष्णव ग्रंथ में ऐसा लिखा हुआ है कि पत्नी के निधन के बाद पति पर सूतक नहीं लगेगा?
विशेश्वर शास्त्री द्राविड़ का कहना है कि धर्मसिंधु के अनुसार सात पीढ़ी तक सूतक लगता है। इसका वैष्णव, शैव और शाक्त से कोई संबंध नहीं है। उन्हें 16 दिनों तक सूतक की विधियों का पालन करना चाहिए था। सूतक में उन्होंने काशी विश्वनाथ में प्रवेश कैसे कर लिया। बता दें कि 14 जून से 22 जून तक कथा होना तय हुआ था। मोदी सरकार के ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर आयोजकों ने इसका नाम 'मानस सिंदूर' दिया है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…