मनोरंजन

बालकनी से शुरू हुआ सलीम खान का प्यार, छिपकर देखते थे सलमा को; 60 साल से निभा रहे हैं साथ

Salim Khan Salma Khan Love Story: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से स्वास्थ्य को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

अस्पताल में उनकी दोनों पत्नियां सलमान खान और हेलेन समेत पूरा परिवार मौजूद है। अस्पताल के बाहर परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है।

मिलने पहुंचीं कई जानी-मानी हस्तियां

सलीम खान से मुलाकात के लिए Arbaaz Khan, शूरा खान, Arpita Khan, Alvira Khan, पोते निर्वाण और Arhaan Khan अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा Zeeshan Siddique, नदीम, मशहूर लेखक Javed Akhtar और अभिनेता Riteish Deshmukh भी हालचाल जानने पहुंचे। 90 वर्षीय सलीम खान के साथ इस कठिन समय में उनका पूरा परिवार मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है।

'एंग्री यंग मेन' में साझा किए थे निजी किस्से

अपनी जिंदगी और करियर के दिलचस्प अनुभवों को सलीम खान ने डॉक्यूमेंट्री Angry Young Men में भी साझा किया था। इसमें उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष और निजी जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की थी।

कैसे शुरू हुई सलीम और सलमा की प्रेम कहानी?

सलीम खान ने बताया था कि जब उनकी मुलाकात सलमा खान से हुई, तब वह महज 17 वर्ष की थीं और सलीम 24 वर्ष के। उस दौर में सलीम मुंबई में संघर्ष कर रहे थे। बताया जाता है कि उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत बालकनी से हुई, जहां से सलीम अक्सर सलमा को देखा करते थे। उस समय सलीम ‘मरीना हाइट्स’ में रहते थे, जबकि सलमा माहिम इलाके में रेगी हाउस बिल्डिंग के पास रहती थीं। सलमा खान का वास्तविक नाम सुशीला चरक है।

धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों के बीच अपनापन गहराता गया। जब परिवार को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो साफ शब्दों में फैसला लेने को कहा गया। आखिरकार तमाम सामाजिक और धार्मिक बाधाओं को पार करते हुए दोनों ने वर्ष 1964 में विवाह कर लिया। शादी के एक साल बाद उनके घर सलमान खान का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें: सलीम खान की अनकही कहानी, ‘शोले’ और ‘जंजीर’ के बाद भी गुमनाम रहे Salim Khan; फिर फिल्म ‘नाम’ ने दिलाई पहचान

Deepika Gupta

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

29 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago