Tuesday, Oct 20

होम = Breaking = एक्टर सलमान खान को अनूप जलोटा की दोटूक सलाह, बिश्नोई समाज से माफी मांगें

एक्टर सलमान खान को अनूप जलोटा की दोटूक सलाह, बिश्नोई समाज से माफी मांगें

Anoop Jalota on Salman Khan: बॉलीवुड में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच दिग्गज गायक अनूप जलोटा ने सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने की सलाह दी है। उनका मानना है कि ऐसा करने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है। अनूप जलोटा ने माफी को इन हमलों का एकमात्र समाधान बताया है।

अनूप जलोटा बोले- माफी से खत्म हो सकती है दुश्मनी

अनूप जलोटा ने कहा कि काला हिरण शिकार विवाद से आहत बिश्नोई समुदाय से सलमान खान का माफी मांगना ही जारी शत्रुता खत्म करने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी यह बात कह चुके हैं। माफी नहीं मांगने से समुदाय की भावनाएं आहत होती रहेंगी। इसका असर सलमान के साथ काम करने वाले लोगों और उनके परिवारों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सलमान को माफी मांगने पर विचार करना चाहिए।

अनूप जलोटा ने सलमान से ठोस फैसला लेने को कहा

सिंगर अनूप जलोटा ने कहा कि बिश्नोई समुदाय की नाराजगी दूर करने की जरूरत है। उन्होंने सलमान खान से समुदाय से माफी मांगकर विवाद खत्म करने की दिशा में ठोस फैसला लेने की अपील की। बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था।

ये भी पढ़ें: दलेर मेहंदी पर नशे में परफॉर्म करने का आरोप, मीका बोले- साबित हुआ तो सिंगिंग छोड़ दूंगा